Header Ads

Header ADS

एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से किया रिजाइन

 एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से किया रिजाइन

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर फैंस के साथ शेयर की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने 2017 में शुरू किए गए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद को छोड़ दिया है। इसकी जिम्मेदारी एक नई टीम को सौंपी गई है। एकता ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 2017 में शुरू किए गए ऑल्ट बालाजी का कंटेंट बाकी प्लेटफाॅर्म से हटके था और इसी वजह से ये अक्सर चर्चा में रहता था। इसी प्लेटफाॅर्म की सीरीज गंदी बात का विवाद कोर्ट तक भी पहुंच गया था। वहीं लॉकअप जैसे रियलिटी शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।


एकता ने आज ओटीटी प्लेटफाॅर्म के मैनेजमेंट में बदलाव की सूचना दी और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर नई टीम का स्वागत किया है। एकता ने जो पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें लिखा था कि आज आधिकारिक तौर पर एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी कंपनी के प्रमुख के रूप में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने की प्रक्रिया पिछले साल की शुरू हो गई थी। ऑल्ट बालाजी के पास अब एक नई टीम है। अपने दूसरे वेंचर्स पर ध्यान देने के लिए एकता कपूर ने यह फैसला लिया है।

एकता कपूर ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि अब विवेक कोका इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर होंगे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि कंपनी को ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विवेक कोका ऑल्ट बालाजी के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं। कोका ने नेतृत्व में ऑल्ट बालाजी का लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलकर दर्शकों को हाई क्वालिटी, ओरिजिनल कंटेंट देने के अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखना है।

No comments

Powered by Blogger.