Header Ads

Header ADS

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मलखंभ ग्रुप ‘A’ के मुकाबले में तमिलनाड़ु अव्वल

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत मलखंब की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से उज्जैन आए खिलाड़ी रोप, पोल और हैंगिंग स्पर्धाओं में सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 24 टीमों के 211 खिलाडिय़ों ने तीनों स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया।



इनमें ग्रुप ‘ए’ में पंजाब, असम, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश के खिलाड़ी हैं, जो एक या दो इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्रुप ‘बी’ में तमिलनाड़ु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आए खिलाडिय़ों ने रोप, पोल और हैंगिंग स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाया। एक टीम में 12 खिलाड़ी रखे गये हैं, जिनमें छह बालक एवं छह बालिकाएं हैं।

No comments

Powered by Blogger.