Google Analytics मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पौधे - Pipariya Peoples latest News update

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पौधे

 मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सप्तपर्णी, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया।



मुख्यमंत्री चौहान के साथ फतेहसिंह चौहान, सौरभ, स्वाति, अतुल और पुष्पेन्द्र चौहान ने पौधे लगाए। शिवपुरी से प्रकाशित समाचार-पत्र श्रम साधना से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। इनमें महेश तायल, श्री भूपेन्द्र, एल.एन. तंवर, सुरेन्द्र सिंह, धीरज और पवन कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान को श्रम साधना के कृषि विशेषांक की प्रति भी भेंट की गई।

No comments

Powered by Blogger.