Header Ads

Header ADS

मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति मामले में आज फिर पूछताछ

 मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति मामले में आज फिर पूछताछ

राजधानी दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान भारी हंगामा होने की आशंका है। आम आदमी पार्टी को डर है कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।


मनीष सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं। उन्हें पिछले रविवार को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बजट का हवाला देते हुए पूछताछ टालने की मांग की। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।

मनीष सिसोदिया ने आशंका जताई है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया, वे (भाजपा) बदला लेने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वे मुझे गिरफ्तार करवाएंगे। इससे पहले सिसोदिया से पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी।

No comments

Powered by Blogger.