Google Analytics फिलीपींस में हिली धरती - Pipariya Peoples latest News update

फिलीपींस में हिली धरती

 फिलीपींस में हिली धरती


फिलीपींस के मस्बाते क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी दी है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 नापी गई है। इस भूकंप से नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिली है औ न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

तुर्किये में अब तक 41000 की मौत

इधर तुर्किये और सीरिया में भूकंप आने से मरने वालों की संख्या 41,000 को पार कर गई है। गौरतलब है कि दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तर-पश्चिमी सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अभी तक हजारों लोगों की मौत हो गई। लाखों लोगों बेघर हो गए हैं। सैंकड़ो इमारतों के ढह जाने से अभी भी कई लोग मलबे से नहीं निकाले गए हैं।

अभी तक जारी है बचाव कार्य

तुर्किए की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार दोपहर तक मरने वालों की संख्या 41,000 के पार हो गई है। तुर्किये और सीरिया में बचाव कार्य लगातार जारी है। बचाव कार्य में प्राकृतिक आपदा बाधा बन रही है। यहां लगातार बर्फबारी और भीषण ठंड का भी प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक लोग गिरे हुए मलबे के नीचे एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं, जो कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें पानी और हवा, मौसम की स्थिति और उनकी सीमा तक पहुंच शामिल है।

No comments

Powered by Blogger.