Google Analytics शिवमोगा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन - Pipariya Peoples latest News update

शिवमोगा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

 शिवमोगा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। पीएम मोदी शिवमोगा में आधुनिक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कर्नाटक में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस साल कर्नाटक में यह पीएम मोदी का पांचवां दौरा


है।

पीएम मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में हवाई अड्डे का भ्रमण किया और निरीक्षण करने के बाद उद्घाटन किया। जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कार्यक्रम का हिस्सा है।

कर्नाटक के बिना भारत की पहचान अपूर्ण : मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के योगदान के बिना भारत की पहचान, संस्कृति और आकांक्षाएं अपूर्ण हैं। पीएम ने कहा कि 2047 में जब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी आजादी के सौ साल पूरे करेगा, दिल्ली-कर्नाटक संघ भी अपने सौ साल में प्रवेश करेगा। वह बारिसू कन्नड दिम दिमावा सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत को कर्नाटक के बिना परिभाषित नहीं किया जा सकता। इस राज्य के पास शास्त्रीय और जनपद कला की समृद्ध विरासत है। कन्नड़ एक समृद्ध और सुंदर भाषा है। कन्नड़ भाषा बोलने वालों की एक बहुत बड़ी संख्या है।

मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आपके द्वारा इतने सारे पुस्तकालय, वाचनालय जैसी पहल की जा रही है। इसे और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह परंपराओं और प्रौद्योगिकी की भूमि है। इसकी गहरी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ें हैं। इसने आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता भी विकसित की है। परंपरा और प्रौद्योगिकी नए भारत का स्वभाव है।

No comments

Powered by Blogger.