Header Ads

Header ADS

टीम इंडिया मे श्रेयस या सूर्या किसे मिलेगी जगह

 टीम इंडिया मे श्रेयस या सूर्या किसे मिलेगी जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की अंतिम-11 पर कई सवाल उठ रहे हैं। हर किसी के जहन में यही सवाल उठ रहे होंगे कि, श्रेयस अय्यर वापसी के बाद टीम में शामिल किए जाएंगे या नहीं, सूर्यकुमार यादव को एक ही मैच खेलकर बाहर होना पड़ जाएगा, शुभमन गिल एक बार फिर बाहर बैठेंगे? इन सभी सवालों का उत्तर शायद कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट के जहन में होंगे, पर अभी स्पष्ट तौर पर सामने कुछ नहीं आया है।



नागपुर टेस्ट में सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया था और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में मौका मिला था। अब अय्यर की टीम में वापसी हो गई है और उनका पिछले कुछ समय में प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इसे देखते हुए ऐसा साफ नजर आ रहा है कि सूर्या को अब एक मैच खेलकर भी बाहर होना पड़ सकता है। साथ ही केएल राहुल के फॉर्म पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट के विश्वास को देखते हुए इस मामले में भी साफ दिख रहा है कि दिल्ली टेस्ट में भी उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। लिहाजा शुभमन गिल को भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

No comments

Powered by Blogger.