Header Ads

Header ADS

भाजपा विकास यात्रा के बहाने विधायकों की लोकप्रियता का आकलन कर रही

 भाजपा विकास यात्रा के बहाने विधायकों की लोकप्रियता का आकलन कर रही 

मध्य प्रदेश में पांच फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा भले ही एक सरकारी कार्यक्रम हो लेकिन भाजपा इस बहाने अपने विधायकों की लोकप्रियता का आकलन कर रही है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में इसका विरोध हो रहा है, वहां के विधायकों के बारे में मतदाताओं की राय और उनके कार्यों की जमीनी हकीकत का पार्टी पता लगाएगी।


पार्टी यह भी देखेगी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यह पार्टी की गुटबाजी का नतीजा है या फिर विरोध कांग्रेस प्रायोजित है। पार्टी को यदि यह जनविरोध लगा तो आगे प्रत्याशी बदलने के बारे में भी विचार किया जा सकता है।

No comments

Powered by Blogger.