Google Analytics रोइंग में मेजबान मध्‍य प्रदेश का जाेरदार प्रदर्शन - Pipariya Peoples latest News update

रोइंग में मेजबान मध्‍य प्रदेश का जाेरदार प्रदर्शन

 रोइंग में मेजबान मध्‍य प्रदेश का जाेरदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रोइंग का रोमांचक सफर मंगलवार को बडे तालाब पर प्रारंभ हुआ, खिताब की दावेदार मप्र की चार टीमों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान सुरिक्षत कर पदक की उम्मीद जगा दी है।


राजधानी के बड़े तालाब पर आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष सिंगल स्कल्स में मप्र के प्रभाकर रजावत ने फाइनल में प्रवेश किया, महिला सिंगल स्कल्स में मोनिका भदौरिया ने भी खिताबाी में जगह बना ली है, काक्सलेस पेयर में गोपाल ठाकुर व योगेश ठाकुर की जोड़ी ने फाइनल में पहुंची। इसके अलावा पुरुष डबल्स स्कल्स में मप्र के अंकित सेधव व हरिओम ठाकुर की जोड़ी ने फाइनल में दस्तक दे दी है। टीम के कोच दलबीर सिंह राठौर है, उन्‍होने कहा कि हमारे खिलाडियों ने हिटस में शानदार प्रदर्शन किया है,फाइनल में अपने को प्रदर्शन को दोहराना होगा।

No comments

Powered by Blogger.