Header Ads

Header ADS

राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

 राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अयोध्या में एक व्यक्ति के पास किसी ने फोन पर निर्माणाधीन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक अयोध्या के रामकोट इलाके में रहने वाले मनोज के पास यह धमकी भरा कॉल आया था और उसने धमकी भरा कॉल आने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि गुरुवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर को बम से उड़ा देंगे।



धमकी भरा कॉल आने के बाद अयोध्या में कई स्थानों पर जवानों को तैनात कर दिया गया है और इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि इस मामले में केस दर्ज कर दिया गया है। फोन करने वाले की शख्स के बारे में पता किया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.