Google Analytics शुक्रवार के दिन उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भर देंगी धन-धान्य - Pipariya Peoples latest News update

शुक्रवार के दिन उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भर देंगी धन-धान्य

 शुक्रवार के दिन उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भर देंगी धन-धान्य

शुक्रवार का दिन धन के देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि देती हैं। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति के पास खूब धन-दौलत आता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का दांपत्य जीवन भी सुखद बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ शुक्रवार के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।



- शुक्रवार की सुबह गाय को पहली रोटी खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर कृपा करेंगी। ऐसे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की पूजा करें और फिर देसी खंड और श्री सूक्त का पाठ करें। इसके बाद चढ़ी हुई देसी खंड किसी सुहागन ब्राह्मण को दान दें।

धन में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें। फिर इस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी।


- हर शुक्रवार माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर शुक्रवार मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे 11 दिन तक प्रज्वलित रखें। फिर 11वें दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं।

 हर शुक्रवार दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होंगी। साथ ही धन-दौलत में वृद्धि होगी।

No comments

Powered by Blogger.