Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री चौहान ने बॉटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगाए

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बाटल ब्रश, आम और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ समाचार-पत्र नव भारत टाइम्स, डिजिटल के पत्रकार डॉ. दीपक राय ने अपनी बेटी शिक्षा राय के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। परिवार के सदस्य विवेक चौकसे तथा सोनाली राय, रामसखी राय, डॉ. मौसमी राय और कोसमी राय ने भी पौधे लगाए।



मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण योद्धा और वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुधा दुबे ने भी पौध-रोपण में भाग लिया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रावेन्द्र राय दीक्षित ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनके परिवार के रामेश्वर दयाल दीक्षित, पृथु दीक्षित तथा प्राची दीक्षित साथ थी।

No comments

Powered by Blogger.