Header Ads

Header ADS

दूसरी लड़की से शादी की तो नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर दे दी जान “सुसाइड नोट में लिखा- तुम मेरे प्यार को समझ नहीं पाओगे”

 


इंदौर।भंवरकुआं क्षेत्र की एक अस्पताल की नर्स ने खुद को इंजेक्शन में एनेस्थीसिया ओवर डोज लेकर आत्महत्या कर ली।उसके कमरे से पुलिस ने इंजेक्शन भी बरामद किया है।घर से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।इसमें एक लड़के का जिक्र है।लिखा है कि तुम मेरे प्यार को समझ नहीं पाओगे।बताया जा रहा है लड़का भी पहले उसी अस्पताल में मेल नर्स था। वह अभी दूसरे अस्पताल में है।उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली और मृतक से बात करना बंद कर दी थी। इस कारण नर्स ने जान दे दी। यह बात भी सामने आई कि लड़का दूसरे धर्म का है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।एरोड्रम टीआई संजय शुक्ला के अनुसार नर्स का नाम 27 वर्षीय पूजा गंजन निवासी रुक्मिणी नगर, छोटा बांगड़दा है।शाम को पुलिस को घटना की जानकारी मिली।घटना स्थल की जांच की तो वहां से एक इंजेक्शन भी मिला और नर्स के हाथ पर इंजेक्शन का निशान भी मिला।शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया।


-कमरे में मिला सुसाइड नोट-

 मृतका भंवरकुआं स्थित जुपिटर अस्पताल में नर्स थी। पहले लड़का भी यहीं काम करता था।टीआई के अनुसार उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला।जिसमें उसने लड़के का जिक्र किया है। परिजन ने भी टीआई को बयान में बताया उक्त लड़के ने किसी और लड़की से शादी कर ली।इससे वह तनाव पर में आ चुकी थी। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।


-लव जिहाद की अफवाह-मामले में दूसरे धर्म के युवक का नाम सामने आते ही कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद भी बताया है।हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इसमें जांच जारी है।परिजन ने लव जिहाद जैसा कुछ नहीं बताया है।इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।


-बैंड बजाने वाले अधेड़ ने लगाई फांसी-

गांधीनगर पुलिस के अनुसार 50 साल के अशोक पिता नारायण सोनेने ने शुक्रवार को फांसी लाग ली।वह बैंड बजाने का काम करता है। परिवार में उसकी पत्नी, पांच लड़कियां व एक बेटा है।वह शराब पीने का आदी था। पुलिस को शंका है कि आर्थिक परेशानियों के चलते उसने जान दी है।दोपहर में वह घर पर अकेला था। जब बेटी घर लौटी तो वह फंदे पर टंगा था।


-शादी से लौटकर युवक ने लगाई फांसी-

एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित छोटी खजरानी में रहने वाले 45 वर्षीय दिलीप पिता छगन ने फांसी लगा ली।वह मिस्त्री का काम करता है। पुलिस का कहना है कि वह साले की शादी से लौटा था। इसके बाद उसने जान देदी। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

No comments

Powered by Blogger.