Google Analytics डी मार्ट के मालिक की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील! - Pipariya Peoples latest News update

डी मार्ट के मालिक की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील!

 

“दमानी ने मुंबई में 1,238 करोड़ में 28 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे”



मुंबई।डी मार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों ने मुंबई में 1,238 करोड़ रुपए के 28 अपार्टमेंट को खरीदा है। इसे देश में सबसे बड़ा रियल एस्टेट डील बताया जा रहा है।रिपोर्ट में दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।यह डील ऐसे समय की गई जब 2023-24 का बजट पेश किया गया है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि 1 अप्रैल से लग्जरी हाउसिंग की बिक्री पर असर पड़ने की उम्मीद है।क्योंकि पूंजी के पुनर्निवेश पर 10 करोड़ रुपए की सीमा लगाई गई है।अभी ऐसी कोई सीमा लागू नहीं है।दस्तावेजों में दिखाया गया है कि कुछ संपत्तियां कंपनियों के नाम पर भी खरीदी गई हैं।खरीदी गई संपत्ति में 101 कार पार्किंग समेत 1,82,084 वर्ग फुट है। सभी लेनदेन 3 फरवरी को पंजीकृत किए गए थे। ये अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में एनी बेसेंट रोड पर स्थित थ्री सिक्सटी वेस्ट के टॉवर बी में हैं।अधिकतर अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 5,000 वर्ग फुट और कीमत 40-50 करोड़ रुपए है। विक्रेता बिल्डर सुधाकर शेट्टी हैं।जिन्होंने प्रोजेक्ट के पुनर्विकास के लिए रियल एस्टेट डेवलपर विकास ओबेरॉय से साझेदारी की थी।

No comments

Powered by Blogger.