Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश युवा नीति- 2023 की समीक्षा


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हमारी युवा नीति हर क्षेत्र में युवाओं के सशक्तिकरणमें सहायक होगी। परफेक्ट युवा नीति तैयार करने में विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश युवा नीति- 2023 के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने युवा नीति तैयार करने के लिए अब तक किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।



चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं का पूरा विकास करना युवा नीति का विजन एवं मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करते हुए उनमें आत्म-विश्वास का निर्माण करना है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी। युवा नीति का प्रारूप तैयार करने के लिए 3018 सुझाव प्राप्त हुए हैं।

No comments

Powered by Blogger.