Header Ads

Header ADS

जबलपुर में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने किया विशेष भोज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में पं. लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ विशेष भोज किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी विशेष भोज में शामिल हुई तथा बच्चों के बीच बैठ कर भोजन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने भोजन की शुरूआत के पहले गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तथा बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताया। विशेष भोज में सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, नंदिनी मरावी, अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदू, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, प्रभात साहू, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहु्गुणा भी शामिल हुये।



विशेष भोज में खीर-पुड़ी, केसरिया चावल, पुलाव, छोले, मिक्स वेज, कढ़ी, सलाद, पापड़ और अचार परोसा गया था। ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था।

No comments

Powered by Blogger.