Google Analytics शहडोल: की धान बोरियों की जांच में हुआ खुलासा,बोरियों में रेत मिलाकर भेज दिया गोदाम! - Pipariya Peoples latest News update

शहडोल: की धान बोरियों की जांच में हुआ खुलासा,बोरियों में रेत मिलाकर भेज दिया गोदाम!

 


शहडोल. धान खरीदी केंद्र से गोदाम लाई गई बोरियों में बड़ी तादाद में रेत मिली है। यह खुलासा तब हुआ जब धान का परीक्षण किया गया।जांच के दौरान बोरियों से बड़ी तादाद में रेत निकली।मामला जिला मुख्यालय के नरसरहा स्थित स्काई लाइन वेयर हाउस का है।जहां देवरी करकी खरीदी केंद्र से धान परिवहन कर लाया गया था।गोदाम में लाई गई धान का सर्वेयर ने परीक्षण किया तो बोरियों में धान के साथ रेत निकल रही थी।जानकारी वेयर हाउस प्रबंधक को दी गई।संबंधित केंद्र के प्रबंधन से जानकारी चाही गई। मौके पर धान को साफ कराने को कहा गया।


-स्टोरेज के लिए 900 बोरी धान-

जानकारी के अनुसार नरसरहा स्थित स्काई लाइन गोदाम में देवरी करकी धान खरीदी केंद्र से स्टोरेज के लिए लगभग 900 बोरी धान लाई गई है।गुणवत्ता परखने के बाद ही उसे स्टोरेज किया जाता है।गोदाम लाई गई धान का जब सर्वेयर ने परीक्षण किया तो गड़बड़ी उजागर हुई।बताया जा रहा है कि देवरी करकी में धान खरीदी का जिम्मा स्व-सहायता समूह को सौंपा गया था।खरीदी के बाद स्टोरेज के लिए शहडोल लाई गई थी।बोरियों में रेत मिली होने के मामले में समिति प्रबंधन को स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है।धान की बोरियों में रेत मिलने के बाद अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।मौके पर धान साफ कराकर जो मात्रा कम होगी।उसकी भरपाई करने की बात कही जा रही है।जबकि इतनी बड़ी गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।मामले में कलेक्टर वंदना वैद्य का कहना है कि धान की जो मात्रा कम होगी उसकी संबंधित समिति से भरपाई कराई जाती है। विभागीय अधिकारियों को बोलती हूं। वेयरहाउस प्रबंधक धीरज गुप्ता के अनुसार समिति को बुलाकर धान साफ कराने को कहा गया है।

No comments

Powered by Blogger.