Header Ads

Header ADS

सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, खिरनी और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अस्मिता विमेन एंड वेलफेयर सोसायटी की अर्चना शर्मा, रिया चौबे, कीर्ति चौरसिया, स्वाति मिश्रा तथा श्रधेश मिश्रा ने पौध-रोपण किया।


मुख्यमंत्री चौहान के साथ सोनम चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके पिता प्रेम सिंह चौहान तथा माता मिथिलेश चौहान साथ थी। ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता गौरव किशोर मिश्रा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अरुण भदौरिया तथा आशीष मिश्रा पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। सामाजिक कार्यकर्ता शेखर श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी संध्या श्रीवास्तव, पुत्र समर्थ और पुत्री कुमारी नव्या श्रीवास्तव साथ थे।

No comments

Powered by Blogger.