Header Ads

Header ADS

मुरैना डिप्टी जेलर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा


मरैना जेल में पदस्थ डिप्टी जेलर हरिओम पाराशर के घर पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। पहले लोकायुक्त की टीम उनके ग्वालियर के गोले के मंदिर स्थित 21 कृष्णा अपार्टमेंट वाले घर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी, उसके बाद दूसरी टीम मुरैना स्थित उनके शासकीय आवास पर पहुंची लेकिन वे वहां नहीं मिलें।टीम के सदस्य सुबह से डेरा डाले रहे।बाद में वे लोकायुक्त की टीम के पास पहुंच गए और टीम के सदस्य उन्हें लेकर मुरैना आ गई।बता दें कि डिप्टी जेलर हरिओम पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने इसकी जब जानकारी निकाली तो पता लगा कि हरिओम पाराशर के पास वास्तव में आय से अधिक संपति की पूरी संभावना है।लिहाजा योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त की टीम ने सबसे पहले उनके ग्वालियर, गोला का मंदिर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के फ्लेट क्रमांक-21 पर छापा मारा।

No comments

Powered by Blogger.