Header Ads

Header ADS

पीएम मोदी गुर्जर समाज के लोक देवता जन्मोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी में गुर्जर समाज के लोक देवता भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे। पीएम यहां सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री यहां उज्जैन की तर्ज पर देवनारायण कॉरिडोर की घोषणा भी कर सकते हैं। कोरिडोर में भगवान देवनारायण के जीवन से जुड़ी कहानियों पर पेनोरमा बना हुआ है।


इसी साल है राजस्थान विधानसभा चुनाव

करीब 3 महीने में प्रधानमंत्री का यह दूसरा राजस्थान दौरा होगा। इससे पहले वह नवंबर में बांसवाड़ा में स्थित आदिवासियों के धार्मिक स्थल बेणेश्वर धाम में आए थे। अब मालासेरी डूंगरी में आएंगे। करीब दस माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.