Header Ads

Header ADS

कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति दी

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति दे दी। अभिनेत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की याचिका दायर की थी। जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों से उपहार लेकर काले धन को सफेद करने में मदद की।


No comments

Powered by Blogger.