Google Analytics कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार को कीजिए ये उपाय - Pipariya Peoples latest News update

कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार को कीजिए ये उपाय

 


गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। भगवान विष्णु को जगत का पालन हार भी कहा जाता है। इस दिन श्रीहरि नारायण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। श्री हरि विष्णु के आशीर्वाद से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। आइये जानते हैं कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार को किए जाने वाले उपाय।



गुरुवार को करें ये आसान काम


1.गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के समय ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप भी करें।

2.गुरुवार को नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें।

गुरुवार का व्रत रखें एवं विधि-विधान द्वारा बृहस्पति देव का पूजन करें।

4.यदि विवाह में देरी हो रही हैं, तो गुरुवार के दिन केले के पौध पर जल अर्पित करें।

.गुरुवार को स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु का पूजन करें।


6.भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।


7.गुरुवार को अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें।


8.भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए गुरुवार को ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।

No comments

Powered by Blogger.