Google Analytics पिता ने डांटा तो बेटे ने खुद को गोली मारी - Pipariya Peoples latest News update

पिता ने डांटा तो बेटे ने खुद को गोली मारी


ग्वालियर।पिता की डांट से नाराज बेटे ने खुद को कट्टे से गोली मार ली।आवाज सुनकर परिवार उसके कमरे में पहुंचा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।पिता खुद को बेटे के सुसाइड का दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे को नहीं डांटता, तो वो उनके साथ होता।मामला ग्वालियर के मुरार आर्य नगर की गली नंबर 3 का है। इस गली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुश्तैनी घर भी है।यहां मुकेश गुर्जर भी परिवार समेत रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। उन्होंने अपनी बोलेरो हाउसिंग बोर्ड में लगा रखी है।गाड़ी भी खुद ही चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 उनका बेटा आशु उर्फ अजय गुर्जर (20) बिना बताए बोलेरो गाड़ी ले गया था।इस दौरान उसने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी थी। लड़के ने चुपचाप रात करीब 11 बजे गाड़ी गैराज में लाकर भी रख दी।रविवार सुबह पिता ने देखा तो गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखा उन्होंने आशु से पूछा उसने सारी बात बता दी। इसके बाद पिता ने आशु को डांट दिया पिता ने गाड़ी नहीं ले जाने की बात भी कह दी।हालांकि उसने ये नहीं बताया कि कहां किस गाड़ी को टक्कर मारी है। पिता की डांट से नाराज आशु कमरे में चला गया।थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई।परिवार के लोग तुरंत आशु के कमरे में पहुंचे। यहां देखा तो कमरे में हर तरफ खून फैला था। आशु भी खून से लथपथ जमी पर पड़ा था। तुरंत उसे अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments

Powered by Blogger.