Google Analytics व्यापारी को डंडा मारकर तीन बदमाशों ने एक्टिवा समेत लूटे आठ लाख रुपए - Pipariya Peoples latest News update

व्यापारी को डंडा मारकर तीन बदमाशों ने एक्टिवा समेत लूटे आठ लाख रुपए


भोपाल।बैरागढ़ इलाके में कब्रिस्तान के सामने मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी पर डंडे से हमला कर उनकी एक्टिवा लूट ली।एक्टिवा की डिग्गी में कलेक्शन के 8 लाख रुपए रखे थे।पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को व्यापारी द्वारा बताई गई घटना पर संदेह है।पुलिस का तर्क हैं आमतौर पर उनका कर्मचारी कलेक्शन करके लाता था, जबकि मंगलवार को व्यापारी द्वारा कलेक्शन की बात की जा रही है।

थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक नगर निगम पानी की टंकी के पास बैरागढ़ निवासी 52 वर्षीय दौलत परवानी का काकड़ा होम्स अयोध्या नगर बाइपास पर एमपी ऑनलाइन का कियोस्क है।वे ई-पे, पे-विंगो और रेपी-पे के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं।वह अन्य डीलरों को रकम ट्रांसफर करते हैं और बाद में उनसे कलेक्शन करते हैं। अपनी एक्टिवा में ही 8 लाख रुपए रखे थे।पुलिस ने दौलत परवानी की शिकायत पर लूट मामला दर्ज किया है।पुलिस ने दो घंटे बाद एक्टिवा लावारिस हालत में बरामद की थी।टीआई सिंह का कहना है कि पुलिस को उनके कर्मचारियों पर संदेह है।

No comments

Powered by Blogger.