Header Ads

Header ADS

निर्वाचन में उल्लेखनीय कार्य के लिए एसडीएम नितिन टाले हुए सम्मानित


भोपाल।13 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने निर्वाचन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल ने नर्मदापुरम जिले से निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पिपरिया नितिन टाले को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।एसडीएम श्री टाले को आधार कलेक्शन का कार्य संपूर्ण प्रदेश में सबसे पहले पूर्ण करने और निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य में सबसे अधिक प्रविष्टियों के लिए पुरस्कृत किया गया है।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र में नर्मदापुरम का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए टाले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

No comments

Powered by Blogger.