Google Analytics मध्य प्रदेश के जैन तीर्थ बावनगजा में आदिनाथजी की 84 फीट ऊंची मूर्ति का मस्तकाभिषेक किया - Pipariya Peoples latest News update

मध्य प्रदेश के जैन तीर्थ बावनगजा में आदिनाथजी की 84 फीट ऊंची मूर्ति का मस्तकाभिषेक किया

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा पर विराजित 84 फीट ऊंची विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री आदिनाथजी की मूर्ति का 1008 कलशों से मस्तकाभिषेक किया गया। भगवान का यह मनोहारी जलाभिषेक देखने शुक्रवार को बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी बावनगजा पहुंचे। भगवान आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर पूजन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि अक्षय सागर के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तलहटी से भगवान आदिनाथ के चरणों तक मुनिश्री के संघ सहित शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं मंगल कलश और निमाड़ की विद्यासागर पाठशाला के बच्चे पंच रंगी झंडे लेकर जय घोष करते हुए चल रहे थे।


No comments

Powered by Blogger.