Header Ads

Header ADS

'गदर 2' से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 22 साल बाद गदर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'गदर 2' के इस पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।



सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म 'गदर 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में सनी देओल कुर्ता और पजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर पर पगड़ी बांधे सनी देओल हाथ में हथौड़ा लिए हुए हैं। सनी देओल पोस्टर में काफी गुस्से में दिख रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा है। फिल्म का पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा है 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है…जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

No comments

Powered by Blogger.