Header Ads

Header ADS

CM के ट्वीट से विरोधियों को मिला जवाब!


राजवर्धन बल्दुआ भोपाल। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से अपनी एक फ़ोटो को ट्वीट किया है।राजनीति के जानकार इस फ़ोटो को सीएम का जवाब मान रहे है।दरअसल पिछले कई दिनो से  भोपाल से ले कर दिल्ली तक यह अफ़वाह फैलाई जा रही थी की मध्य प्रदेश में भाजपा नेतृत्व परिवर्तन कर रही है।परंतु कार्यकारिणी स्थल से CM शिवराज ने “अमृत काल की उड़ान” वाला अपना पंख फैलाता हुआ फ़ोटो डाल कर लिखा की “आकाश की नई ऊँचाईयों को छूएंगे हम”इस ट्वीट को शिवराज का जवाब उन लोगों के लिए भी माना जा रहा है जो उन्हें हटाने की राह तांक रहे थे।निश्चित ही कांग्रेस से ज़्यादा भाजपा के अंदर ऐसे नेता है जो शिवराज सिंह के हटने के सपने दिन में भी देखा करते है।फ़िल वक्त तो भाजपा ऐसी कोई भी रिस्क लेने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है।क्योंकि 10 माह बाद ही विधानसभा चुनाव है।शिवराज का जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें अभी भी मध्य प्रदेश की राजनीति में काफ़ी लोकप्रिय बनाए हुए है।सूत्र कहते है की बदलाव संगठन में हो सकता है सूबे की सत्ता में नहीं।



No comments

Powered by Blogger.