Google Analytics इस फ़ोटो ने पिपरिया पीपुल्स की ख़बर पर लगाई मुहर! - Pipariya Peoples latest News update

इस फ़ोटो ने पिपरिया पीपुल्स की ख़बर पर लगाई मुहर!

 


पिपरिया-भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती नीना नवनीत नागपाल को बनाया जाएगा।यह खबर भाजपा संगठन की अधिकृत घोषणा के आधा घंटा पहले pipariyapeoples.com ने अपने पाठकों को बता दी थी।इस खबर में हमने लिखा था की “VD ने तय किया है नीना का नाम”इसमें हमारी संपादकीय टीम ने बताया था की नागपाल का नाम रायशुमारी के 4 दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने तय कर दिया था।खबर में लिखा गया था की VD शर्मा के ख़ास सिपाह सलाहकार के साथ भाजपा नेता नवनीत नागपाल ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष से मुलाक़ात की थी।इस मुलाक़ात में ही नीना नागपाल का नाम तय कर दिया गया था।बाद में पिपरिया में हुई रायशुमारी में तो इस नाम पर अधिकृत मुहर लगी थी।नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद आज भोपाल में नागपाल दम्पत्ति ने सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा से मुलाक़ात कर धन्यवाद दिया।VD भाजपा के पहले बड़े नेता है जिनसे नगर पालिका अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन नीना नवनीत नागपाल ने मुलाक़ात की है।

No comments

Powered by Blogger.