Header Ads

Header ADS

रायशुमारी में जो तय होगा वह जाएगा भोपाल,वही से आएगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का नाम!

 


पिपरिया-नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाना तय है।इसके लिए मंगलवार को शहर के एक निजी गार्डन में रायशुमारी करने के लिए पार्टी की ओर से तय पर्यवेक्षक विजय दुबे ने पार्षदों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओ एवं मीसबंदीयो से अलग-अलग बात की इस दौरान वर्तमान विधायक, भाजपा ज़िला अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक एवं ज़िला पदाधिकारियो सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से बात की इस दौरान पर्यवेक्षक विजय दुबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया की अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम लिए जा रहे है।यह रायशुमारी भोपाल जाएगी जिसमें से ही नाम तय होगा।वही भाजपा पार्षदों ने बताया की अध्यक्ष के लिए 3 नाम और उपाध्यक्ष के लिए 2 नाम लिखवाए जा रहे है।रायशुमारी के दौरान सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.