विवादों में घिरा पूर्व CMO का विदाई कार्यक्रम,सफ़ाई कर्मियों ने लगाया जातिवाद का आरोप!
पिपरियाः-नगर पालिका परिषद पर सफ़ाई कर्मचारियों ने जातिवाद का आरोप लगाया है।सफ़ाई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम में नहीं बुलाने की वजह जातिवाद को बताते हुए कई पोस्ट की है।सफ़ाई कर्मचारी नेता रवि वाल्मीकि का कहना है की रविवार को नगर पालिका कार्यालय में पूर्व CMO विनोद प्रजापति के तबादले पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में परिषद के सभी कर्मचारियों एवं शहर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में सहभोज भी रखा गया था।परंतु इस कार्यक्रम में सफ़ाई कर्मचारियों को नहीं बुलाया गया।सफ़ाई कामगारों एवं कर्मचारियों का कहना है एक तरफ़ तो CM शिवराज सिंह चौहान उनके जन्म दिन पर हमारे साथ बैठ कर भोजन कर रहे तो वही दूसरी ओर पिपरिया नगर पालिका हमारे साथ जातिवाद का घिनौना कृत्य कर रही है।सफ़ाईकाम गारों की माने तो हमारे कई साथियों को भी CMO रहते हुए प्रजापति ने प्रताड़ित किया था।अब उनके विदाई समारोह में हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है।जबकि हम तो शहर की गंदगी साफ़ कर आम जनता को राहत पहुँचाते है।वही CMO एम.एल चौरसिया का इस मामले में कहना है की विदाई समारोह नगर पालिका कर्मचारी संघ की तरफ़ से था।सफ़ाई कामगारों का अपना अलग संघ है।रही भेदभाव की बात तो ऐसा कभी कोई व्यवहार नहीं किया जाता है।हम सब जनता के सेवक है मिल कर नगर हित में काम किया करते है।
Leave a Comment