Google Analytics घर बैठे चल रहा कांग्रेस का घर चलो,घर-घर चलो अभियान! - Pipariya Peoples latest News update

घर बैठे चल रहा कांग्रेस का घर चलो,घर-घर चलो अभियान!

 पिपरियाः-कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में बहुत ज़ोर-शोर से आम जनता के बीच पार्टी की सदस्यता बढ़ाने एवं विपक्ष की नाकामी को जनता के सामने लाने के लिए घर चलो,घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की है।


यह अभियान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।इस अभियान की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट सभी ज़िला अध्यक्षों से कमल नाथ कार्यालय द्वारा सीधे ली जा रही है।इसमें यदि कोई ज़िला कमजोर साबित होता है तो उसे कमल नाथ स्वयं सुधार के निर्देश दिया करते है।परंतु इसके बाद भी पिपरिया में यह अभियान काफ़ी पिछडता दिखाई दे रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओ की माने तो अभियान में शुरुआत के एक दो-दिन इसे ओपचारिक रूप से चलाया गया परंतु इसके बाद किसी भी जिम्मेदार पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान की सुध नहीं ली है।ज़मीनी कार्यकर्ता बता रहे है की पचमढ़ी रोड पर भगत सिंह,इंदिरा गांधी, VV गिरी वार्ड एवं सांडिया रोड पर अशोक वार्ड में ही सम्पर्क अभियान चलाया जा सका है।इन वार्डों में भी कुछ गिने-चुने लोगों से घर जा कर सम्पर्क करने की ओपचारिकता निभाई गई है।दूसरी ओर नगर अध्यक्ष पद से प्रमोशन ले कर पिपरिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बने दिलीप पालीवाल का कहना है कि पार्टी का घर चलो,घर-घर चलो अभियान काफ़ी सफलता पूर्वक चल रहा है।वर्तमान में काफ़ी मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण कुछ दिन अभियान रोकना पड़ा था।जो की जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा।नगर एवं ग्रामीण इलाक़ों में यह अभियान सफलता पूर्वक कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है।परंतु कांग्रेस सूत्रों की माने तो सदस्यता अभियान कंहा चलाया जा रहा है यह बात इलाक़े के कट्टर कांग्रेस कार्यकर्ता परिवारों को भी नहीं बताई जा रही है।सूत्रों की माने तो पिपरिया के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल मीडिया ग्रुप में भी लगातार स्थानीय नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा रहे है।नाम न छापने की शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया की एक दो-दिन जो यह सदस्यता अभियान चलाया गया है वह भी फ़ोटो खींचवाने के लिए चलाया गया है।जिससे की आलाकमान को लगे की ज़मीन पर मेहनत की जा रही है।परंतु ज़मीनी हक़ीक़त में कांग्रेस का सदस्यता अभियान घर बैठ कर ही चलाया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.