Google Analytics युवाओं का कांग्रेस से हो रहा मोह भंग,कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल! - Pipariya Peoples latest News update

युवाओं का कांग्रेस से हो रहा मोह भंग,कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल!


पिपरियाः-पिछले कई वर्षों से कांग्रेस का दामन छोड़ कर पार्टी के ज़मीनी कार्यकर्ता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे है।यह सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।वही कांग्रेस नेतृत्व भी इसे रोकने के लिए कोई विशेष प्रयास करता हुआ नहीं दिख रहा है।शुक्रवार को भी पिपरिया कांग्रेस मंडलम उत्तर के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने विधायक नागवंशी में अपनी राजनीतिक आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली।जबकि नरेंद्र को कांग्रेस का काफ़ी समर्पित एवं ज़मीनी कार्यकर्ता माना जाता था।इसके बाद भी नरेंद्र का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग होना पार्टी के मूल ज़मीनी कार्यकर्ताओं में न केवल जनचर्चा का विषय है बल्कि वह सोशल मीडिया पर अपने स्थानीय नेतृत्व के ख़िलाफ़ जम कर ग़ुस्सा जाहिर कर रहे है।कार्यकर्ताओं का कहना है की कांग्रेस के कई पदों पर वर्षों से एक ही व्यक्ति को बैठा कर रखा हुआ है।जिससे अन्य नेताओ को मौक़ा ही नहीं मिल रहा है।हाल ही में ज़िला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा में भी उन लोगों को ही पद दिए गए है जिनके पास पहले से नगर-ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पद है।पार्टी नेतृत्व को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है की आख़िर कैसे ज़मीनी कार्यकर्ताओं को उपकृत किया जाए।पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की माने तो फ़िलहाल पार्टी सत्ता में नहीं है ऐसे में कई कार्यकर्ता भाजपा की चका-चौंध से आकर्षित हो रहे है।जैसे ही हम सत्ता में आएँगे यह कार्यकर्ता फिर से लौट कर अपने घर आ जाएँगे।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुट को लगा झटका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माने तो नरेंद्र पटेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पालीवाल के ख़ास माने जाते थे।ऐसे में नरेंद्र के भाजपा में जाने से पालीवाल गुट को बड़ा झटका लगा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही दिलीप पालीवाल के निवास पर जन्म दिन समारोह में शामिल कई वरिष्ठ नेताओ ने नरेंद्र को बहुत समझाया था की भाजपा में वैसे ही बहुत भीड़ बढ़ गई है।पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए नेताओ को कोई सम्मानजनक पद नहीं मिल पा रहा है।ऐसे में तुम तो यंहा कांग्रेस में मंडलम अध्यक्ष हो।परंतु वरिष्ठो की सलाह को नरेंद्र ने तवजो नहीं देते हुए भाजपा की सदस्यता लेने में ही अपनी भलाई समझी।

नागपाल की कार्ययोजना और कई कांग्रेसियों को भाजपा में लाने की

भाजपा नेता नवनीत नागपाल की कार्ययोजना और कई कांग्रेस नेताओ को भाजपा में लाने की है।नागपाल इस समय अपना पूरा ध्यान नग़र पालिक एवं पंचायत चुनाव पर केंद्रित किए हुए है।नागपाल के क़रीबियों की माने तो यह कांग्रेस की क्रिया की प्रतिक्रिया है।कांग्रेस बनखेड़ी  के मालनवाड़ा गाँव में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओ को पार्टी में लेने का प्रचार कर रही थी।ऐसे में नागपाल ने भी कांग्रेस नेताओ में सेंध लगाना शुरू कर दिया।नवनीत नागपाल की माने तो अभी यह सिर्फ़ शुरुआत है।आगे-आगे देखिए की कितने कांग्रेस नेता भाजपा में अपनी आस्था जताते है।नागपाल के अनुसार अभी भी रोज़ाना कई कांग्रेस नेता हमारे पास उनके निजी काम ले कर आते है।वह खुद बताते है की किस तरह हम अपनी 15 महीने की सरकार में प्रताड़ित रहे।उनके नेता जब उनकी मदद नहीं कर पाए तो अब उनकी मदद क्या करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.