Google Analytics बनखेड़ी में बड़े खाईबाजों पर हो रही कार्यवाही,पिपरिया में बड़ी कार्यवाही का इंतज़ार कर रही आम जनता! - Pipariya Peoples latest News update

बनखेड़ी में बड़े खाईबाजों पर हो रही कार्यवाही,पिपरिया में बड़ी कार्यवाही का इंतज़ार कर रही आम जनता!

पिपरिया:-इलाक़े में आँकड़े के सट्टा कारोबार ने एक बार फिर से पैर पसार लिए है।यह सट्टा व्यापार युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में जुटा हुआ है।तो वही इस खेल से सटोरियों को रोजाना लाखों रुपए का खेल मिल रहा है।परंतु पिपरिया पुलिस छूट-पुट सटोरियों पर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा रही है।वही बनखेड़ी पुलिस आए दिन सटोरियों सहित खाई बाजों पर कार्यवाही कर रही है।बनखेड़ी टी.आई उमेश तिवारी के अनुसार जंहा से भी ख़बर मिलती है।वंहा पर सख़्त कार्यवाही की जाती है।सट्टा लिखने वाले एवं खाईबाज दोनो पर पर कार्यवाही की जा रही है।

पिपरिया में खाईबाजों पर नहीं डाला जा रहा हाथ


पिपरिया में तो कुछ सटोरियों को पकड़ कर उनके पास से 100-150 रुपए की जप्ती बताई जा रही है।इन सटोरियो का खाईबाज कौन है।इसका पता तक नहीं लगाया जा रहा है।पिपरिया के दोनो थानो में आए दिन छोटे सटोरियों को पकड़ कर केस बनाए जा रहे है।जिससे आँकड़ो में आला पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

सालीचौका के खाईबाज को बनखेड़ी पुलिस ने दबोचा

पिपरिया एवं बनखेड़ी में सालीचौका के रहने वाले बड़े खाईबाज जम कर अपना धंधा चला रहे है।इस धंधे में जंहा युवा वर्ग चपेट में आ रहा है तो वही छोटे छोटे सट्टा लिखने वाले भी रोज़गार से लगते हुए दिखाई दे रहे है।हाल ही में बनखेड़ी पुलिस ने सालीचौका के रहने वाले बड़े खाईबाज पप्पू लोधी को भी पकड़ा है।पप्पू के पास मुर्गीढ़ाना निवासी कृपाराम चौकसे सट्टा उतरवाता था।चौकसे को पुलिस ने रंगे हाथों सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा था।उसने सालीचौका के खाईबाज पप्पू का नाम बताया था।जिसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर धारा 4 “क़”सट्टा अधिनियम एवं 109 IPC में मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों की माने तो पिपरिया के कई खाईबाज लगातार बनखेड़ी थाने में उनको छुड़ाने के लिए सक्रीय दिखाई दिए।

No comments

Powered by Blogger.