Header Ads

Header ADS

CMO के ख़िलाफ़ एक जुट हो रहा नगर पालिका “पार्षद दल”!


पिपरिया।नगर पालिका परिषद पिपरिया में इन दिनो काफ़ी तनातनी का माहौल दिखाई दे रहा है।दरअसल सरकार लगातार कोरोना की आड़ में नगरीय निकाय चुनावों को टाल रही है तो वही आम जनता इलाक़े के अंतिम पार्षदों के पास अपने छोटे-छोटे काम कराने के लिए दिन-रात जा रही है।परंतु सूत्र बताते है की नगर पालिका में भाजपा हो या कांग्रेस किसी भी दल के पूर्व पार्षदों की सुनवाई CMO विनोद कुमार द्वारा नहीं की जा रही है।इसी बात से नाराज़ इन पार्षदों ने अब CMO के ख़िलाफ़ खुल कर मोर्चा खोलते हुए एकजुट होने का मिशन “इमपासिबल” शुरू कर दिया है।इसकी सार्वजनिक शुरुआत शिक्षक दिवस पर आयोजित “शिक्षक सम्मान” समारोह से की गई।इस कार्यक्रम का आयोजन पिपरिया पार्षद दल के बैनर तले शहर के पुराने स्कूल RNA में किया गया।कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान तो किया ही गया साथ ही यह जताने का प्रयास भी किया गया की पहली बार शहर में राजीव जायसवाल के नेतृत्व में बनी भाजपा शासित नगर पालिका में शुरू हुए सार्वजनिक शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने का प्रयास बिना नगर पालिका CMO के सहयोग से भी किया जा रहा है।इसके चलते ही कार्यक्रम का आयोजन पार्षद दल के नाम पर किया गया है।वही राजनीति के जानकारो की माने तो पार्षदों का कार्यकाल ख़त्म हो चुका है।अब ऐसे बैनर एवं एकता का कोई ओचित्य ही नहीं है।

जायसवाल एवं डाबर ने बनाई रणनीति

हमारे सूत्र बताते है की RNA स्कूल में पार्षद दल के बैनर तले आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल एवं कांग्रेस के पूर्व पार्षद किशोर ड़ाबर सहित CMO का विरोध करने वाले कई नेताओ ने मिल कर बनाई है।शहर में सभी जानते है कि नगर पालिका CMO विनोद कुमार प्रजापति ओर इन दोनो नेताओ के बीच छत्तीस का आँकड़ा है।इसके चलते ही कार्यक्रम में “पार्षद दल” का उल्लेख होना कही न कही CMO की लचर कार्यप्रणाली को बड़े स्तर पर घेरने की रणनीति बताई जा रही है।

जायसवाल और ज़िला अध्यक्ष लगे तबादले में

सूत्रों की माने तो नगर पालिका CMO विनोद कुमार प्रजापति की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल भी ख़ासे नाराज़ बताए जाते है।CMO के प्रति अग्रवाल की नाराज़गी का आलम यह है की वह पिपरिया के निवासी होने के बाद भी नगर पालिका द्वारा आयोजित कई सार्वजनिक जनहितेषी कार्यक्रमो में जाना पसंद नहीं करते है।जबकि अग्रवाल को हर बार अतिथि के रूप में बुलाया जाता है।नगर पालिका सूत्रों की माने तो अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं जनता के कई छोटे-छोटे काम CMO को बताए परंतु उन कार्यों को तव्वजो नहीं दी गई।इन्ही सब कारणो के चलते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल एवं भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल की जुगल जोड़ी CMO प्रजापति के तबादले का भरसक प्रयास कर रही है।सूत्रों की बातों पर विश्वास किया जाए तो कुछ दिन पहले इन नेताओ के संयुक्त प्रयास अपार सफलता में तब्दील होने की ओर अग्रसर भी हो गए थे।जिसकी भनक CMO को लग गई और प्रजापति ने भोपाल दौरा कर नेता द्वय के अरमानो पर पानी फेर दिया।

No comments

Powered by Blogger.