Google Analytics कांग्रेस सरकार में “दिग्विजय” का विरोध करने वाले पूर्व मंत्री सिंघार पर दर्ज हुआ केस! - Pipariya Peoples latest News update

कांग्रेस सरकार में “दिग्विजय” का विरोध करने वाले पूर्व मंत्री सिंघार पर दर्ज हुआ केस!


राजवर्धन बल्दुआ 



भोपाल:-बड़े बूढ़े कहते है कि तालाब में रह कर मगरमच्छ से दुश्मनी नहीं लेनी चाहिए परंतु आज कल की नई पीढ़ी इस तरह की कहावत को नकार सत्ता की ओर अग्रसर हो चली है।कांग्रेस की कमल नाथ सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार को हर कोई जानता है।यह वही उमंग है जिन्होंने कमलनाथ सरकार में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे।उस समय उमंग ने दिग्विजय पर पैरेलर सरकार चलाने तक का आरोप भी लगा दिया था।अब वही उमंग सिंघार भाजपा शासन में बहुत बड़ी मुश्किल में दिखाई दे रहे है।दरअसल रविवार को उमंग सिंघार के शाहपुरा B सेक्टर के बंगले में उनकी महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है।जिस समय यह घटना घटी उमंग अपनी विधान सभा धार के दौरे पर थे।महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है।जिसमें कई तरह की बात लिखी है।वही सूत्र बताते है की सोमवार देर रात बंगले में काम करने वाले नोकर और मृतक के बेटे के बयानो के आधार पर उमंग सिंघार के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

:-भाजपा ने भी लगाए संगीन आरोप:-

सोमवार को भाजपा नेतृत्व को जब पता चला की उमंग सिंघार के घर ऐसा मामला हुआ है।उसके बाद उनके कई नेताओ ने सिंघार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे राजस्थान के भँवरी देवी हत्याकांड से तुलना कर सिंघार पर हत्या का मामला दर्ज होने की माँग की है।भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया ने तो सोनिया गांधी से तक जवाब माँग लिया की उनकी पार्टी इस पर चुप क्यों है।

:-सुसाइड नोट में सिंघार का कई बार ज़िक्र:-

मृतिका सोनिया के पर्स से 1 पेज का सुसाइड नोट मिला है।जिसमें कई बार सिंघार का नाम लिखा गया है।उसके लिए लिखा है कि अब तुम बहुत ग़ुस्सा करने लगे हो मुझसे सहन नहीं होता है।वही बेटे को बहुत प्यार करना बताते हुए लिखा की माफ़ करना तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सकी।सूत्रों की माने तो पुलिस अधिकारी अलग अलग बयान मीडिया छप रहे है।जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।वही इस मामले में जंहा भाजपा काफ़ी आक्रामक दिखाई दे रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस के किसी भी नेता ने उमंग सिंघार का बचाव नहीं किया है।

1 comment:

  1. घारा आईपीसी 302/306/366
    के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए हैं

    ReplyDelete

Powered by Blogger.