Google Analytics दिल्ली दौरा रद्द कर बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे शिवराज! - Pipariya Peoples latest News update

दिल्ली दौरा रद्द कर बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे शिवराज!


होशंगाबाद-:सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अद्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिलने दिल्ली जाना था।परंतु शिवराज ने दिल्ली दौरे को रद्द कर होशंगाबाद जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाको में आम जनता से मिलने का कार्यक्रम बनाया।इस दौरान शिवराज सिंह ने बाबई ब्लाक के सांगाखेड़ा, छोटी बाला भेंट व बड़ी बालाभेंट गांव तक सेना की मोटर बोट से पहुंच कर बाढ़ ग्रस्त इलाके में कई दिनों से तवा नदी के पानी से घिरे लोगों से मुलाकात की हैं।इस दौरान होशंगाबाद भाजपा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर से फसलों के सर्वे कार्य को शुरू कराने और ग्रामीणों को सूखा अनाज बंटवाने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान गांव वालों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया हैं।

No comments

Powered by Blogger.