Google Analytics पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सचिन के पक्ष में कांग्रेस को कोसा। - Pipariya Peoples latest News update

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सचिन के पक्ष में कांग्रेस को कोसा।

दिग्विजय समर्थक पुष्पराज पटेल ने फेसबुक पर की पोस्ट, बाद में हटाई।

होशंगाबाद। राजस्थान में सचिन पायलट पर कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई कार्यवाही पर होशांगबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कांग्रेस से बगावती तेवर दिखाए है। उन्होंने पहले अपने  फेसबुक अकाउंट से एक्स डीसीसी हटाया, फिर सचिन पायलट की बर्खास्तगी का विरोध किया और यहाँ तक लिखा कि अब म.प्र के मुरैना- चंबल में होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस की जीत को भी मुश्किल बता दिया। दरअसल पुष्पराज पटेल गुर्जर बाहुल्य सोहागपुर विधानसभा के बड़े गुर्जर नेताओं में शुमार है।गुर्जर राजनीति के पक्षधर होने से सचिन पायलट के समर्थक भी है। हालांकि  वर्तमान राजनीति में पटेल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कट्टर समर्थक माना जाता है। कुछ दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस में जो लोग राहुल गांधी को समर्थन नहीं करते उन्हें कांग्रेस से बाहर कर देना चाहिए। ऐसे में बड़ा प्रश्न है कि पुष्पराज पटेल खुद कांग्रेस से बगावत करेंगें या कांग्रेस नेतृत्व  उन पर कोई कार्यवाही करेगा।




मुखर और बेबाकी के लिए जाने जाते है पटेल

पुष्पराज पटेल  राजनीति में अपनी बेबाकी और मुखरता के लिए जाने जाते है। हालांकि वे कई बार अपनी बेबाकी को बाद में लगाम लगाने का प्रयास भी करते रहे है। जब उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर कपिल फौजदार को जिला अध्यक्ष बनाया गया था तब भी सोशल मीडिया पर उन्होंने तात्कालिक टिप्पणी में कांग्रेस के पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और पूर्व विधायक सविता दीवान पर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में अपनी फेसबुक आईडी  हैक होने की बात कहकर बात खत्म कर दी थी। अब इस बार भी सचिन पायलट की बर्खास्तगी पर तात्कालिक रोष व्यक्त कर शाम होते होते उन्होंने अपनी पोट्स डिलीट कर दी है। देखना ये है कि पुष्पराज पटेल क्या अपने बगावती तेवर कायम रखते है या फिर पहले की तरह कोई बहाना कर मामला रफ़ा दफा कर देंगे।

No comments

Powered by Blogger.