Google Analytics बात-बात में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को गरियाने वाले भाजपा के सोशल मीडिया "वीर" लापता! - Pipariya Peoples latest News update

बात-बात में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को गरियाने वाले भाजपा के सोशल मीडिया "वीर" लापता!


पिपरिया-:पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में ऐसे सोशल मीडिया वीरों की बाढ़ सी आ गई हैं जो बात बात में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को हर मुद्दे पर गरियाते रहते हैं।कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका वाड्रा से ले कर मनमोहन सिंह और म.प्र के नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह तक की असफलताओं का ढिंढोरा घर बैठे ही मोबाइल पर पीट कर भाजपा नेतृत्व को अपने सक्रीय कार्यकर्ता होने का सबूत देते रहते हैं।परंतु मंगलवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पिपरिया आ कर रवि विश्वकर्मा हत्या कांड में  सनसनी फैला दी।दिग्गी राजा ने रवि के भाई के आरोपो को मीडिया के सामने दोहराते हुए स्थानीय भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी,भाजपा नेता बलराम सिंह बैस, नवनीत नागपाल को भी इस हत्याकांड में घसीट लिया।कांग्रेस के "राजा" द्वारा दिये गए बयान के बाद से ही भाजपा में काफी सन्नाटा पसरा हुआ हैं।वही दिग्विजय के इस बयान के बाद भाजपा के उपरोक्त सोशल मीडिया "वीर" लापता चल रहे हैं। इन वीरों ने फेसबुक,ट्वीटर पर सामान्य "पोस्ट" भी पोस्ट करना फिलहाल बंद कर दिया हैं।मामले में विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने जरूर दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अद्यक्ष VD शर्मा को पत्र सौंप कर रवि विश्वकर्मा हत्या कांड की सूक्ष्म जांच की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओ को इस तरह उन पर लगे आरोपों के लिए जिम्मेदार ठहराया हैं।वही विधायक नागवंशी के पत्र भी यह सोशल मीडिया वीर पोस्ट नहीं कर सके।सूत्रों की माने तो यह सोशल मीडिया वीर इस तरह से पार्टी पर आए संकट के समय अक्सर लापता रहा करते हैं।वही जागरूक लोगों का कहना हैं कि सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से आना चाहिए था।दूसरी ओर भाजपा संगठन ने भी इस मामले में अभी तक न तो कोई  प्रेस कांफ्रेंस करी और न ही प्रेस नोट जारी कर दिग्विजय सिंह द्वारा दोहराए आरोपों को नकारा हैं।

1 comment:

  1. बहुत उम्दा प्रस्तुतीकरण के

    ReplyDelete

Powered by Blogger.