Header Ads

Header ADS

गौ सेवा प्रमुख की ग़ोली मार कर हत्या!


पिपरिया-:शहर में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।देर शाम इलाके के गौ सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रवि विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष की करीब 6 लोगों ने उस समय ग़ोली मार कर हत्या कर दी जब वह अपने घर जा रहा था।कार में सवार रवि सहित 2 लोगो को रोक कर पहले उनके ऊपर लोहे के पाइप बरसाए गए फिर रवि को कार से निकाल कर ग़ोली मार दी गई।मामले की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं।वही रवि के साथ भूरा गुर्जर जमाड़ा व राकुमार सिंह प्रांतीय सहसंगठन मंत्री राजकुमार सिंह भी साथ थे।अस्पताल में रवि के साथियों ने बताया कि रवि को कई दिनों से धमकी मिल रही थी।वही सूत्रों की माने तो रवि पिछले कई दिनों से फेसबुक पर ऐसी घटनाओं को लेकर पोस्ट किया करता था।फिलहाल मामले में FIR स्टेशन रोड थाने में लिखी जा रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.