Header Ads

Header ADS

बारिश में भीगा गेंहू,सड़ेगा तो किसानों को होगा वापिस!

बारिश में भीगा गेंहू,सड़ेगा तो किसानों को होगा वापिस!


पिपरिया-:समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी में इन दिनों किसानों को काफी परेशानी हो रही थीं।वही बीती रात जोरदार बारिश ने खरीदी व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी हैं।खरीदी केंद्रों सहित मंडी परिसर में हजारो क्विंटल गेंहू की बोरियां और ढेर खुले आसमान के नीचे पड़े हुए भीग रहे हैं।वही परिवहन सुविधा शुरू नहीं होने के कारण पिछले दिनों में हुई हजारो किवंटल गेंहू का हाल बहुत ही बुरा चल रहा हैं।मंडी परिसर में पानी के ठहराव में कई बोरे गेंहू पड़ा हुआ हैं।जो खराब होने की संभावना हैं।वही इस बार राज्य सरकार गेंहू की हर बोरी पर किसान के नाम और रजिस्ट्रेशन का टैग लगा रही हैं।जिससे की यदि खराब गेंहू की खरीदी भी हो जाये तो वह उस किसान को गेंहू वापिस कर सके।इससे किसान बहुत चिंतित हैं।किसानों का कहना हैं कि हमने तो समर्थन मूल्य में गेंहू बेंच दी हैं।परंतु वह सरकारी बोरी में रखी हुई हैं।जो की बारिश में भीग रही हैं।ऐसे में यदि गेंहू खराब हुई तो किसानों को लौटाई भी जा सकती है।किसानों का कहना हैं यह सरकारी सिस्टम की लाचारी से खराब हो रही हैं।लेकिन किसानों को यदि परेशान किया गया तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन कर देंगे।वही इतनी बड़ी खरीदी सिस्टम में सरकार ने कोई भी तैयारी नहीं की हुई हैं।जिसके चलते ही किसान परेशान हो रहे हैं।वही किसानों का कहना हैं कि इससे अच्छी तो शिवराज सरकार थी।जो किसानों का हर तरह का गेंहू खरीद लेती थी।

No comments

Powered by Blogger.