Header Ads

Header ADS

होशंगाबाद जिला युवा मोर्चा के अनुसार पूरे जिले में एक साथ शुरू हुई छेड़छाड़ की घटना, हर थाने में दिया ज्ञापन

होशंगाबाद जिला युवा मोर्चा के अनुसार पूरे जिले में एक साथ शुरू हुई छेड़छाड़ की घटना, हर थाने में दिया ज्ञापन!

होशंगाबाद-:सूबे में सरकार बदलते ही समूचे जिले में एक साथ महिलाओ और छात्राओं सहित कोचिंग में आने जाने वाली युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना शुरू हो गई हैं। यह   कहना हैं भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का दरअसल युवा मोर्चा ने संक्रांति के पर्व पर समूचे जिले के हर थाने में महिला छेड़छाड़ और कोचिंग स्कूल से आती जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उस समय ज्ञापन दिया जब थाना प्रभारी मेलों में ड्यूटी पर थे।इस ज्ञापन पर पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि यह राजनैतिक स्टंट हैं इस तरह से पूरे जिले में छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया जा रहा हैं।वंहा से कोई शिकायत नहीं मिल रही हैं।हमारे TI और पुलिस टीम लगातार इलाके में गश्त करते हैं।वही छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाती हैं। आम जनता का कहना हैं कि भाजपा की युवा इकाई अब आंदोलन कर रही हैं यह युवा नेता पिपरिया नगर में हुई बालिका दुष्कर्म और हत्याकांड के दौरान नदारद थे।ऐसे ही सम्पूर्ण जिले में भाजपा के शासन में कई गंभीर महिला अपराध हुए यह युवा नेता तब तो मुंह बंद कर बैठे रहें।दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के अंदर खानों में ही इस तरह के ज्ञापन देने का विरोध शुरू हो चुका हैं।पार्टी के कई जिम्मेदारों का कहना हैं कि संग़ठन से बिना मंजूरी ही यह कार्यक्रम आयोजित कर लिया गया हैं।

No comments

Powered by Blogger.