Google Analytics पिपरिया सीट पर कांग्रेस की हार पर कार्यकर्ताओ ने अपने पार्टी नेताओ पर उठाई उंगली! - Pipariya Peoples latest News update

पिपरिया सीट पर कांग्रेस की हार पर कार्यकर्ताओ ने अपने पार्टी नेताओ पर उठाई उंगली!

पिपरिया सीट पर कांग्रेस की हार पर कार्यकर्ताओ ने अपने पार्टी नेताओ पर उठाई उंगली!

पिपरिया-:विधान सभा चुनाव में पिपरिया सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश बेमन को हार का मुंह देखना पड़ा हैं।चुनाव परिणाम आने के एक पखवाड़े बाद ही अब आम कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपने ही नेताओ को घेर रहे हैं।कार्यकर्ता हरीश के हार के लिए सरेआम स्थानीय कांग्रेस नेताओं को जिमेदार मान रहे हैं क्योंकि इन दिग्गजों के बूथ से ही कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा हैं।वही अब यही कांग्रेस नेता सरकार बनने के बाद कलफ का कुर्ता पहन कर भोपाल की नेता गिरी का दम भर रहे हैं।सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस नेता संजय राजपूत ने आज एक पोस्ट लिख कर सवाल किया हैं कि पिपरिया के कांग्रेस नेता बताएं कि आखिर हमारा प्रत्याशी चुनाव क्यों हारा और सभी बड़े नेताओं के बूथ से कांग्रेस कम वोट क्यों मिली संजय आगे लिखते हैं कि हर आम कार्यकर्ता इन नेताओं से सवाल कर सकता हैं।सूत्रों की माने तो विधान सभा चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन के लिए पार्टी फण्ड से जो रकम आई थी।उसमें भी कई कांग्रेस नेताओं ने गोल माल कर दिया था
जिसके चलते चुनाव भर फण्ड की कमी रही हैं।वही इस पूरे मामले में एक बाहरी नेता पर भी कई लाख रुपये ले जाने का आरोप लगता रहा हैं।परंतु इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पा रही हैं।
कांग्रेस के जमीनी वर्कर की माने तो चुनाव भर पार्टी का अच्छा महौल रहा जम कर प्रचार प्रसार हुआ परन्तु परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं आया हैं।कार्यकर्ताओ का मानना हैं कि बड़े नेता अपने अहम की लड़ाई में हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओ की मेहनत बर्बाद कर देते हैं।वही हमारे सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन ने इन सभी बातों से मुख्यमंत्री कमल नाथ को अवगत करा दिया हैं।

No comments

Powered by Blogger.