Google Analytics पिपरिया में 50 उपद्रवियों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज! - Pipariya Peoples latest News update

पिपरिया में 50 उपद्रवियों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज!

पिपरिया में 50 उपद्रवियों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज!

पिपरिया-:बच्ची से दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारने की घटना से नाराज सैकड़ो महिला-पुरुष ने रविवार रात लगभग 9 बजे थाने का घेराव किया था।इस दौरान कई आसामाजिक तत्वों ने SDOP रणविजय सिंह को चूड़ियां देने का प्रयास करते हुए उपद्रव किया था।इसके बाद पुलिस बल ने उग्र होती भीड़ पर जम कर लाठियां भांजी थी।इस दौरान भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव किया था।इस मामले में मंगलवारा थाने में 50 लोगो पर शासकीय कार्य में बाधा सहित शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सुरजीत पिता केवर सिंह नव आरक्षक PTS पचमढी ने रात 12:45 पर आरोपी ममता पटेल एवं 5-7 अन्य महिला एवं पुरुषो में मोटा कहार,रवि विश्कर्मा, धर्मेंद्र लोधी, सतीश धोबी,बंटी बाथरे, बृज मोहन पाठक, प्रशांत पालीवाल,पराग लोया, एवं अन्य 40 पर धारा 332,336,353,294,147,बलवा 186 के तहत मामला दर्ज किया हैं।पुलिस के अनुसार अभी मौके के वीडियो और फोटो देख कर और भी उपद्रवियों को नाम जद किया जाएगा।पुलिस इन लोगो की तलाश कर रही हैं।वही आंदोलनकारियों का कहना हैं कि पुलिस ने सही तफ्तीश नहीं करी और अब लाठी चार्ज कर जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

No comments

Powered by Blogger.