Header Ads

Header ADS

सरकार की नीतियों के खिलाफ पिपरिया में जुटेंगे प्रदेश भर के अनाज व्यापारी!

सरकार की नीतियों के खिलाफ पिपरिया में जुटेंगे प्रदेश भर के अनाज व्यापारी!

पिपरिया-:सरकार की नीतियों के खिलाफ अनाज व्यापरियों में भारी आक्रोश पनप रहा हैं।मंडी में व्यापार करने वाले अनाज व्यापरियों की एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को मंगलवारा धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा हैं।पिपरिया ग्रेन मर्चेंट एसोसियशन ने बताया कि मंडी अधिनियम का डर बता कर व्यापारी का व्यापार चौपट किया जा रहा हैं।जबकि व्यापारी हर टेक्स को एडवांस दे रहा हैं।उसके बाद भी भय का माहौल अधिकारियों द्वारा बनाया जा रहा हैं।व्यापारी को हर बात में 5 गुना पेनाल्टी लगाने का डर बताया जाता हैं।noc के नाम पर मंडी सचिव परेशान करते हैं।वही मण्डी समिति में भी व्यापरियों का एक ही प्रतिनिधी रखा गया हैं।ऐसोसियशन पूर्व सचिव श्याम सुंदर हुरकट के अनुसार वर्तमान में व्यापारी आपातकाल जैसी भयावह स्थिति में व्यापार कर रहा हैं।इन सभी मामलों को लेकर राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन बुलाया जा रहा हैं।जिसमे आगे की रणनीति तय की जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.