Header Ads

Header ADS

शादी के लिए लड़की दिखाने के नाम पर लुटे 17 हजार!

शादी के लिए लड़की दिखाने के नाम पर लुटे 17 हजार!

पिपरिया-:गर्ल्स स्कूल के पीछे एक युवक को शादी के नाम पर लड़की  दिखाने के नाम पर 2 महिलाओं और 2 पुरुषों ने एक युवक से 17 हजार रुपये लूट लिए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत पटेल निवासी उंटिया छाबरा बरेली का निवासी हैं।जिसे आरोपी ममता पटेल पति प्रेम सिंह पटेल निवासी सेमरीतला,देवी कहार पति कमलेश कहार निवासी पचमढी, गुड्डू किरार पिता अंतर सिंह पटेल निवासी सेमरीतला,अरविंद किरार पिता बद्री पटेल निवासी सेमरीतला ने बहला फुसला कर बोला कि वह उसकी शादी एक लड़की से करा देंगे।जिसके बाद उसे गर्ल्स स्कूल के पीछे ममता पटेल के कमरे पर ले कर गए और उससे 17 हजार रुपये लूट लिए पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर इन महिला-पुरुषों के खिलाफ धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।वही लूट की रकम भी बरामद कर ली हैं।वही पड़ोसियों के अनुसार आरोपियों के मकान में रोजाना संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता हैं।जिससे इलाके में दहशत का माहौल रहता हैं।

1 comment:

Powered by Blogger.