Google Analytics विकास यात्रा लेकर गांव आए विधायक का ग्रामीणों ने रोका रास्ता! - Pipariya Peoples latest News update

विकास यात्रा लेकर गांव आए विधायक का ग्रामीणों ने रोका रास्ता!

विकास यात्रा लेकर गांव आए विधायक का ग्रामीणों ने रोका रास्ता!

पिपरिया-:गांव गांव विकास यात्रा लेकर घूम रहे भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी को बनखेड़ी ब्लाक के कुर्सीढाना गांव में एक अजीबो गरीब स्थिति उस समय बन गई जब दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक ठाकुरदास नागवंशी की गाड़ी के आगे बर्तन रख कर रास्ता रोक दिया।दरअसल गांव में पानी की भारी किल्लत हैं और इस भीषण गर्मी में गांव वाले पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।वही इस दौरान विधायक के।साथ बनखेड़ी ब्लाक के कई भाजपा नेता भी उपस्थित थे।जिनने ग्रामीणों को समझाया और वादा किया कि जल्द ही वह एक और हैंडपंप खुदवा देंगें।दरअसल हाल ही में हो हैंड पंप खुदवाया गया हैं वह उस मोहल्ले में खुदवा दिया गया हैं जंहा पर पानी की किल्लत नहीं हैं।

No comments

Powered by Blogger.