Google Analytics मंगलवारा चौराहे पर कांग्रेसियों ने जलाया CM का पुतला,देखती रह गई पुलिस! - Pipariya Peoples latest News update

मंगलवारा चौराहे पर कांग्रेसियों ने जलाया CM का पुतला,देखती रह गई पुलिस!

मंगलवारा चौराहे पर कांग्रेसियों ने जलाया CM का पुतला,देखती रह गई पुलिस!

पिपरिया-:शहर के हृदय स्थल मंगलवारा चौराहे भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कांग्रेस जिला अद्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया।
दरसअल मंगलवार को सोहागपुर में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई थी।इसके बाद 5 कांग्रेसियों को पिपरिया उप जेल भेज दिया गया था।इन नेताओं की जमानत के बाद कांग्रेस ने उप जेल से रैली निकाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए मंगलवारा चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया।पुतला दहन के दौरान भारी पुलिस बल चौराहे पर तैनात दिखा।


No comments

Powered by Blogger.