Header Ads

Header ADS

पिपरिया मंडी में खुद का ताला लगा गए किसान!

पिपरिया मंडी में खुद का ताला लगा गए किसान!

पिपरिया-:धान खरीदी में धांधली से परेशान किसानों ने आज मण्डी के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।किसानों का आरोप हैं कि चांवल मिल मलिक मण्डी की मिलीभगत से उनकी धान की कम कीमत आंक रहे हैं।इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की हैं।किसानों की तालाबंदी के चलते कोई भी मण्डी के अंदर-बाहर नहीं हो पाया। वही मौके पर पहुंचे तहसीलदार और टी.आई ने किसानों को समझाया कि ऊपर रेट टूट गए हैं इसके चलते ही व्यापारी कम दाम में धान खरीद रहे हैं।वही किसानों का कहना हैं कि व्यापारी मण्डी में जानबूझकर कम दाम में धान खरीद रहे हैं परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती हैं।किसानों की नाराजगी के बाद शुरू हुई धान खरीदी में रेट कुछ सुधरते हुए नजर आए।



No comments

Powered by Blogger.