Google Analytics सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री - Pipariya Peoples latest News update

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री


पिपरिया-: ग्राम माता पिपरिया में नर्मदांचल मातृशक्ति सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर पिपरिया आये।इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन करी।सामूहिक विवाह कार्यक्रम किरार समाज की महिलाओं ने आयोजित किया था। वही विवाह कार्यक्रम को संबोदित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी भांजियों की शादियां हैं।शिवराज ने कहा की अब बेटियों की शादी में स्मार्ट फोन का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान शिवराज सिंह ने मातृ शक्ति से कहा की यह अभियान अब पिपरिया बरेली से बाहर निकल कर राजधानी तक पहुंचना चाहिए।वही इस दौरान सभी जोड़ो को मुख्यमंत्री की ओर से 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।



No comments

Powered by Blogger.